विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, इस लीग में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Published: Sat, 09 Aug 2025 06:00 AM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप के आरोप लगे हैं और तभी से उनकी मुसीबतें बढ़ती ...और पढ़ें

आईपीएल चैंपियन आरसीबी का हिस्सा हैं यश दयाल
आईपीएल चैंपियन आरसीबी का हिस्सा हैं यश दयाल

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेटर यश दयाल पर लगे रेप के आरोप
  2. आईपीएल चैंपियन आरसीबी का हिस्सा हैं यश दयाल
  3. यश दयाल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत रद होने के बाद अब आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का यह गेंदबाज उप्र टी-20 लीग में नहीं खेल पाएगा।

यश दयाल यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस का हिस्सा हैं और इस वर्ष हुई नीलामी में टीम ने उन्हें सात लाख रुपये में खरीदा था। यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके विरुद्ध जयपुर में भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर Yash Dayal की गिरफ्तारी तय? राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार

केसों के कारण हुए ऐसा

आरोप था कि यश दयाल ने आईपीएल 2025 के दौरान लड़की को जयपुर के होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे पहले भी वह उसके साथ दुष्कर्म कर चुके थे और जब पहली बार दुष्कर्म हुआ था तो लड़की 17 साल की थी। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीएसी) के सूत्रों का कहना है कि यश पर दर्ज केसों के कारण ही हम उन्हें लीग में नहीं खिला रहे हैं। हमारी ओर से फ्रेंचाइजी को मना किया गया है। हालांकि यूपीएसीए आधिकारिक तौर पर इस बारे के बोलने से डर रहा है।

फ्रेंचाइजी को नहीं है जानकारी

वहीं गोरखपुर लायंस के मालिकाना हक वाली गौड़ संस के मालिक विशेष गौड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें यूपीसीए की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अभी टीम में यश दयाल का नाम है, अगर हमें कोई आधिकारिक सूचना मिलती है तो हम उसके अनुसार कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- Yash Dayal पर लगा रेप का दूसरा आरोप, जयपुर में POCSO एक्‍ट के तहज FIR हुई दर्ज