विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB को बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में फंसे Yash Dayal नहीं खेलेंगे IPL 2026; मिलती रहेगी फीस

Published: Tue, 24 Mar 2026 02:38 PM (IST)

IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे। ...और पढ़ें

IPL 2026 से बाहर हुए Yash Dayal

IPL 2026 से बाहर हुए Yash Dayal

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yash Dayal Ruled out of IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के  क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पुष्टि की है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल 2026 में वो खेलेंगे नहीं, लेकिन वो फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बने रहेंगे। ये फैसला उन पर लगे गंभीर आपराधिक मामलों और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच आया है।

IPL 2026 से बाहर हुए Yash Dayal

दरअसल, आरसीबी के ट्रेनिंग सेशन में भी यश दयाल की गैरमौजूदगी के बाद ये रूमर्स उठने लगे थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें शायद मौका नहीं देगी। अब ये कंफर्म हो गया है कि आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में यश दयाल नहीं खेलेंगे। आरसीबी के डायरेक्टर मो बॉबट ने साफ शब्दों में कहा कि यश दयाल फिलहाल एक निजी परिस्थिति से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि दयाल अभी भी आरसीबी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं।  

बता दें कि यश को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था।

यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप

यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों क सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ।

वहीं, जयपुर की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी उन पर आरोप लगा है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है।

यह भी पढ़ें- यश दयाल RCB के कैंप से गायब, IPL 2026 खेलने पर मंडराया संकट; टीम से हो गए हैं बाहर?

यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोप में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, कंटेंट क्रिएटर के साथ लिए सात फेरे