विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GG WPL Auction 2027 LIVE: गुजरात ने कमलिनी को 40 लाख रुपये में जोड़ा

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:49 PM (IST)

GG Women Squad Live Updates: गुजरात जायंट्स अगले सीजन में बेहतर करने के लिए ऑक्शन में दमदार टीम तैयार करने ...और पढ़ें

गुजरात जायंट्स महिला टीम

गुजरात जायंट्स महिला टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स के पास भरने को सबसे कम स्लॉट हैं। उसे स्क्वॉड को पूरा करने के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों की जरुरत है। गुजरात की टीम में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी की जगह बची है।

गुजरात ने ऑक्शन से पहले 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जबकि सिर्फ चार प्लेयर्स को रिलीज किया था। गुजरात का पहले दो सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। गुजरात दोनों ही सीजन में सिर्फ दो-दो मैच जीत पाई थी।

इसके बाद तीसरे सीजन में गुजरात ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई। गुजरात ने इस साल भी शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, वो एलिमिनेटर में हार गई। अब गुजरात की नजर एक मजबूत टीम खड़ा कर पहला खिताब जीतने पर है।

नीलामी के दिन खरीदे गए ख‍िलाड़ी

भारत की युवा महिला बल्‍लेबाज जी कमलिनी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। तमिलनाडु की महिला बल्‍लेबाज को यूपी वॉरियर्स ने उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

गुजरात जायंट्स ने आयरलैंड की सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज ओर्ला प्रेडरगास्‍ट को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

कितना है पर्स?

गुजरात को स्क्वॉड पूरा करने के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों की जरुरत है। इसके लिए उसके पास 1.25 करोड़ रुपये हैं। गुजरात इस दौरान टीम में एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल कर सकती है।

रिटेन की गईं खिलाड़ी

एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतीमनी कलिता।

रिलीज की गईं खिलाड़ी

डैनी व्हायट-हॉज, आयुष सोनी, टिटस साधु, शिवानी सिंह।