विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DC WPL Auction 2027: किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में खरीदा, DC ने MI से जीती जंग

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज को टारगेट करना चाहेगी। उन्होंने तानिया भाटिया को रिलीज कर दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपना जोर लगाना चाहेगी। अब खेले गए चारों सीजन में ये टीम फाइनल में पहुंची लेकिन अक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में वे अगले सीजन की तैयारियों के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली टीम पांचवें सीजन से पहले अपनी सभी कमियों को दूर कर मैदान पर उतरना चाहेगी। इसके लिए उन्हें नीलामी में बेहतर कार्य करना होगा। डीसी की टीम ने ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इसके अलावा उन्होंने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें कप्तान जेमिमा, शेफाली वर्मा और मारिजान कप्प जैसी प्लेयर्स शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली ने नीलामी से पहले कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके साथ उन्होंने अपना कोर ग्रुप बरकरार रखा है। दिल्ली द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, दीया यादव, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड।

नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी

किरण नवगिरे का नाम आया, जिनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी पैडल उठाकर बोली की जंग को बढ़ाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने किरण को 75 लाख रुपये में खरीदा।

 

डीसी ने छह खिलाड़ियों को किया रिलीज

डीसी ने डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी से पहले कुल छह खिलाड़ी रिलीज किए। इसमें अलाना किंह स्नेह राणा का नाम चौंकाने वाला था। इन दोनों के अलावा डीसी ने लिजेल ली, तानिया भाटिया, एडला सृजना और प्रगति सिंह को रिलीज किया।

पर्स और स्लॉट

दिल्ली के टीम के पर्स की बात करें, तो उनके पास कुल 1.1 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। उनके पास कुल 5 स्लॉट बाकी हैं, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट भी है।