विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL 2023 GG vs MI Pitch Report: क्या WPL के पहले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें पिच और मौसम का मिजाज

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 04 Mar 2023 09:00 AM (IST)

WPL 2023 Gujarat Giants vs Mumbai Indians DY Patil Stadium Pitch Report महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज ...और पढ़ें

DY Patil Stadium Pitch Report GG vs MI
DY Patil Stadium Pitch Report GG vs MI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2023, GG vs MI, Pitch and Weather Report। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुंबई ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम की कमान दी है।

वहीं गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजी बेथ मूनी को टीम का कप्तान चुना है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

WPL 2023, GG vs MI: डीवाई पाटिल की पिच में किसे मिलेगा फायदा?

दरअसल, विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। डीवाई पाटिल ग्राउंड में पिछले साल मेंस आईपीएल के कुल 20 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें अधिक स्कोर कई बार 200 से ज्यादा देखने को मिला था। इसका मतलब की इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते है। वहीं, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेने का सोचेंगी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के कुल 2 मैच इस मैदान पर खेले जा चुके है, दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलेगी। अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 150 रन बना लेती है, तो दूसरी टीम पर थोड़ा दवाब आ जाएगा। पिच में उछाल होगा और बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत होगी।

GG vs MI: यहां जानें मौसम का मिजाज?

अगर बात करें डीवाई पाटिल स्टेडियम के मौसम के बारे में तो 4 मार्च को गर्मी रहने वाली है। तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने वाला है। मैच में बारिश के होने की संभावना नहीं है। इसके मतलब की विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में किसी तरह की रुकावट नहीं आएंगी।