Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup 2023: Martin Guptill के नाम हैं सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड, 2015 में जड़ा था दोहरा शतक

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 237 रन बनाए थे। वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दुनिया में चुनिंदा बल्लेबाजों के नाम ही है लेकिन मार्टिन गप्टिल ने यह उपलब्धि विश्व कप में हासिल की थी।

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 29 Aug 2023 09:55 AM (IST)
    Hero Image
    World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं Martin Guptill

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Martin Guptill न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 237 रन बनाए थे।

    World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं Martin Guptill

    वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दुनिया में चुनिंदा बल्लेबाजों के नाम ही है, लेकिन मार्टिन गप्टिल ने यह उपलब्धि विश्व कप (World Cup) में हासिल की थी। गप्टिल इस वैश्विक टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 152 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनसे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने ऐसा किया था और वह विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। गेल ने भी गुप्टिल की तरह 2015 विश्व कप के दौरान यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

    केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं गुप्टिल :

    मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से 2022 से बाहर हैं। उन्होंने हालांकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनके भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्व कप खेलने की आशा नहीं है।