विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का किया एलान, इस स्टार खिलाड़ी को किया बाहर

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 07 Aug 2023 09:53 AM (IST)

वनडे विश्व कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है ...और पढ़ें

8 अक्टूबर को भारत का सामना करने को तैयार है ऑस्ट्रेलियाई टीम, World Cup 2023 के लिए किया टीम का एलान
8 अक्टूबर को भारत का सामना करने को तैयार है ऑस्ट्रेलियाई टीम, World Cup 2023 के लिए किया टीम का एलान

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ODI World Cup 2023 Australia Squad Announced वनडे विश्व कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है, जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से कर रही है। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी वनडे विश्व कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे। वहीं, टीम में मार्नस लाबुशेन को शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब कि ऑस्ट्रे्लिया टीम विश्व कप में मार्नस लाबुशेन के बिना ही उतरने वाली है।

विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यी स्क्वॉड का एलान

वनडे विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की 18 सदस्यी स्क्वॉड का एलान हो गया है। पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, 18 सदस्यी स्क्वॉड में से 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा और बाकी खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा जाएगा। विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है। टीम में स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को शामिल नहीं किया गया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछला वनडे मार्च में भारत में खेला था। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम में मार्नस लाबुशेन भी शामिल थे। हालांकि, विश्व कप 2023 के लिए मार्नस को टीम में नहीं चुना गया है। जोश हेजलवुड और डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी हुई है।

पैट कमिंस (कप्तान), शॉन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी अपने अभियान का आगाज

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ होगा। ये मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना है। इसके बाद 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 8 अक्टूबर, चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका- 13 अक्टूबर, लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2-16 अक्टूबर,लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- 20 अक्टूबर, बेंगलुरु

ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1- 25 अक्टूबर, दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- 28 अक्टूबर,धर्मशाला

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 4 नवंबर,अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान- 7 नवंबर, मुंबई

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश-12 नवंबर, पुणे