Ms Dhoni के हाथ से छिटक गई थी गेंद फिर भी कर दी स्टंपिंग, देखें वीडियो
ICC Cricket World Cup 2019 एक बार फिर एमएस धौनी ने विकेट के पीछे फुर्ती दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज को स्टंप आउट कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs South Africa Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथैंप्टन में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के 8वें मैच में एक बार फिर से एमएस धौनी की विकेट के पीछे फुर्ती देखने को मिली। युजवेंद्रा चहल की गेंद पर धौनी ने अपनी करिश्माई स्टंपिंग का मुजायरा किया और खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इस बीच एक बार गेंद उनके हाथ से भी छिटक गई थी।
दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी का 40 ओवर चल रहा था। भारत की ओर से ये ओवर चहल करा रहे थे। चहल के इस ओवर की तीसरी गेंद पर उनके सामने थे साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एंडी फेलुक्वायो। फेलुक्वायो ने कदम आगे निकाले और चहल ने गेंद को शॉर्ट कर दिया। इस तरह गेंद थोड़ी सी स्पिन होने के बाद लेग स्टंप के करीब से तेजी से निकली जिसे धौनी एक बार में कलेक्ट नहीं कर पाए।
चूंकि, एंडी फेलुक्वायो क्रीज से बहुत आगे निकल चुके थे ऐसे में धौनी ने गेंद को सही से पकड़ा और उन्हें स्टंप आउट कर दिया। धौनी की यही बात उन्हें सभी विकेटकीपर्स से अलग बनाती है क्योंकि उनके हाथ से गलती की गुंजाइश शून्य मात्र होती है। यही उन्होंने इस बार भी साबित किया है। इस तरह चहल को चौथी सफलता मिली। एंडी फेलुक्वायो 61 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाकर 34 रन पर आउट हो गए। देखें वीडियो
Dhoni stumps Phehlukwayo #CWC19 https://t.co/KOPszMQlFX" rel="nofollow— Vikash Gaur (@thevikashgaur) June 5, 2019
इसी एक और स्टंपिंग के साथ वर्ल्ड कप में धौनी द्वारा किए गए dismissals की संख्या 33 पहुंच गई है, जो कि मौजूदा विकेटकीपर्स में सबसे ज्यादा है। इस मामले में उनसे आगे केवल श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा(54) और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट(52) हैं। धौनी ने विकेट के पीछे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम(32) और साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर(31) को पीछे छोड़ दिया।।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप