Move to Jagran APP

रोहित शर्मा के एक छक्के ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, धौनी भी छूटे पीछे

ICC Cricket World Cup 2019 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM (IST)
रोहित शर्मा के एक छक्के ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, धौनी भी छूटे पीछे
रोहित शर्मा के एक छक्के ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, धौनी भी छूटे पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के उपरकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया। वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत की पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा 22वें ओवर में आउट हुए लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को अच्छा स्टार्ट मिल चुका था। इस पारी में रोहित शर्मा ने सिर्फ एक छक्का लगाया जिससे भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदल गया। 

loksabha election banner

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 70 गेंदों में 57 रन बनाए। रोहित शर्मा नाथन कुल्टर नाइल की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए। रोहित शर्मा की इस पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल था। इसी इकलौते छक्के के दम पर रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। 

रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 355वां छक्का लगाया। इसी के साथ रोहित शर्मा ने एमएस धौनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 354 छक्के लगाए हैं। इस मामले में दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं लेकिन वे इन दोनों खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 264 छक्के लगाए हैं। वहीं, युवराज सिंह 251 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।   

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा 355 छक्के

एमएस धौनी 354 छक्के

सचिन तेंदुलकर 264 छक्के

युवराज सिंह 251 छक्के 

सौरव गांगुली 247 छक्के 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव ब्लॉग देखने के लिए क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.