बीच मैदान पर हुआ कुछ ऐसा कि कुछ देर अपने शतक का जश्न भी नहीं मना पाए जेसन रॉय
ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का 9वां शतक ठोका।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का 9वां शतक ठोका। वर्ल्ड कप 2019 के 12वें मुकाबले में जेसन रॉय ने धुआंधार पारी खेलकर इंग्लैंड की टीम को तेज और शानदार शुरुआत दी। जेसन रॉय ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर आक्रमण किया और रन बटोरे। जेसन रॉय ने पहले विकेट के लिए जॉनी बेयरेस्टो के साथ 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की।
जेसन रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ 121 गेंदों में 153 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल थे। हालांकि, इस पारी में वे मेहदी हसन के ओवर में तीन छक्के लगाने के बाद लगातार चौथा छक्का लगाने के चक्कर में कप्तान मसरफे मुर्तजा के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन, जेसन रॉय की इस पारी में ऐसा भी देखा गया उनका शतक पूरा हो गया लेकिन वो कुछ देर तक वे अपने इस शतक का जश्न नहीं मना पाए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो अंपायर से टकरा गए थे।
ये था पूरा मामला
दरअसल, बांग्लादेश की ओर से 27वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। उन्हीं के ओवर में जेसन रॉय ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया लेकिन इस दौरान रन लेते समय वे मैदान पर बॉलिंग एंड पर खड़े अंपायर से टकरा गए। अंपायर जोइल विल्सन इस टकराव की वजह से जमीन पर गिर गए और उधर गेंद चौके के लिए निकल गई।
इस तरह जेसन रॉय का शतक तो हो गया लेकिन जब तक उन्हें इस बात की संतुष्टिन नहीं मिली कि अपंयार सही सलामत हैं तब तक उन्होंने अपने इस शतक का जश्न नहीं मनाया। अंपायर को जेसन रॉय ने खड़ा किया उनसे हाल पूछा तब उन्होंने अपने हेल्मेट निकाला और शतक का अभिवादन स्वीकार किया। इसी शतक के बाद वे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।
An unusual way to celebrate 100 for Jason Roy! We're glad umpire Joel Wilson is on his feet again and smiling! 😅 #CWC19 | #ENGvBAN pic.twitter.com/pCAvhzc1Px— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 8, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप