World Cup 2019: चैंपियन बनने के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, देखें Photos..
World Cup 2019 टीम के खिलाड़ियों और BCCI ने रवानगी से पहले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ी और BCCI ने रवानगी से पहले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। टीम सभी खिलाड़ी इन फोटोस में रिलेक्स नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी वीडियो गेम खेलते भी नजर आ रहे हैं। गेम खेलने वालों में महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं। आइये देखते हैं, इंग्लैंड जाने से पहले क्या कर रहे हैं खिलाड़ी..
1. क्रिकेट से पहले वीडियो गेम
इंडियंन क्रिकेट टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से खिलाड़ी की फोटोस शेयर की हैं। इनमें मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और महेंद्र सिंह धौनी गैजेट में व्यस्त नजर आ रहे हैं। शमी और चहल तो साफ-साफ गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बाकि दोनों क्या कर रहे हैं, ये तो वही जानें। इन तस्वीरों में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव भी नजर आ रहें हैं।
View this post on Instagram
2. फ्लाइट के अंदर साथ नजर ये दो
मोहम्मद शमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को फ्लाइट के अंदर की फोटो शेयर की है। इसमें विजय शंकर और शमी साथ नजर आ रहे हैं। आप भी देखें-
View this post on Instagram
Finally flying for World Cup #cricket #iccworldcup2019 #uk #london
3.इन्होंने भी शेयर की फोटो
मोहम्मद शमी के अलावा कई और खिलाड़ियों ने अपनी फोटो शेयर की। इसमें रोहित शर्मा, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने फैंस से इस पल को शेयर किया। आप भी देखिए-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप