Move to Jagran APP

इयोन मोर्गन ने तोड़ डाला छक्कों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक पारी में लगा दिए इतने छक्के

World Cup 2019 England vs Afghanistan इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने छक्कों का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 12:03 AM (IST)
इयोन मोर्गन ने तोड़ डाला छक्कों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक पारी में लगा दिए इतने छक्के
इयोन मोर्गन ने तोड़ डाला छक्कों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक पारी में लगा दिए इतने छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 England vs Afghanistan: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने छक्कों का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इयोन मोर्गन पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते है वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

loksabha election banner

इयोन मोर्गन से पहले क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप 2015 में एक मैच में 16 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल के अलावा रोहित शर्मा भी एक मैच में 16 छक्के जड़ चुके हैं। लेकिन, अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब की गेंद पर अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हालांकि, इसके अगले ही गेंद पर वे एक और छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इयोन मोर्गन इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इयोन मोर्गन ने 57 गेंदों में शतक ठोका है, जिसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इयोन मोर्गन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 148 रन बनाए। 

वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

इयोन मोर्गन 17 छक्के

रोहित शर्मा 16 छक्के

एबी डिविलियर्स 16 छक्के

क्रिस गेल 16 छक्के 

शेन वॉटसन 15 छक्के

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.