विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WI vs SL: वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए टीम का किया एलान, शाई होप को कमान तो इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

Published: Mon, 01 Jun 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम की कप्तानी शाई होप करेंगे। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

शाई होप

शाई होप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के हाथों में होगी, जबकि शिमरन हेटमायर की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। हेटमायर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका की टीम इसी महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, जहां पर दोनों टीमों के बीच मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी। इसमें 3 वनडे और उतने ही टी20 मैचों की सीरीज शामिल होगी। इसके अलावा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहले वनडे सीरीज होगी और इसी वजह से क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल वनडे टीम का ही एलान किया है।

शाई होप को मिली कप्तानी, कई खिलाड़ियों की वापसी

वनडे टीम की कमान शाई होप को सौंपी गई है। वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब तक क्वालीफाई नहीं किया है और क्वालिफिकेशन के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। विंडीज की टीम ने अपने घर पर लगातार 5 वनडे सीरीज जीती है और इस श्रृंखला में भी जीत हासिल कर वे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगे।

टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसमें अल्जारी जोसेफ औ गुडाकेश मोती का नाम शामिल है। जोसेफ पीठ की चोट से परेशान थे, जबकि मोती भी पिछले साल न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं खेल सके थे। शमार जोसेफ की भी टीम में वापसी हुई है। हेटमायर की वापसी वेस्टइंडीज के लिए सबसे अहम थी। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी की थी और इसी वजह से क्रिकेट वेस्टइंडीज उन्हें विश्व कप 2027 के लिए सबसे अहम खिलाड़ी के रूप में देख रहा है।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 3 जून से होगी। पहला मुकाबला किंग्सटन जमैका में खेला जाएगा।

  • पहला वनडे - 3 जून 2026, जमैका
  • दूसरा वनडे - 6 जून 2026, जमैका
  • तीसरा वनडे - 8 जून 2026, जमैका

यह भी पढ़ें- यूपी के खिलाड़ियों का IPL 2026 में प्रदर्शन, 1 रन 15 लाख रुपये का पड़ा; रिंकू समेत कई बड़े नामों ने किया बेहद निराश

यह भी पढ़ें- कैसे 1.10 करोड़ वाले Vaibhav Suryavanshi को मिले 3.10 करोड़? IPL 2026 ने बदली किस्मत