विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Virat Kohli के साथ जीता वर्ल्‍ड कप, अब 'किंग' को दिखाएगा बाहर का रास्‍ता! IPL के अंपायर ने गर्म किया चर्चाओं का बाजार

Published: Wed, 29 Apr 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को दिल्‍ली का अरुण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा था।

विराट कोहली और अजितेश अर्गल

विराट कोहली और अजितेश अर्गल

HighLights

  1. बेंगलुरु ने दिल्‍ली को 9 विकेट से हराया

  2. विराट कोहली के 9000 IPL रन पूरे

  3. अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को दिल्‍ली का अरुण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मुकाबल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स से ज्‍यादा विराट कोहली के फैंस इस मुकाबले को देखने पहुंचे। मुकाबला भले ही रोमाचंक नहीं रहा हो पर, मैच के बाद हुआ एक पल लगातार चर्चा में बना हुआ है।

मैच के बाद हुई बातचीत

मैच के बाद विराट कोहली अंपायर अजितेश अर्गल से बातचीत करते नजर आए। पहली नजर में भले ही यह कोई आम बातचीत लगती हो, पर यह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 के 2 पुराने साथियों का मिलन था। भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2008 में विराट कोहली की कप्‍तानी में विश्‍व कप जीता था। अजितेश भी इस विनिंग टीम का हिस्‍सा थे। अजितेश अर्गल तेज गेंदबाजी की भूमिका में थे।

भारत ने जीता था विश्‍व कप 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था। अजितेश अर्गल फाइनल के हीरो थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी की थी और 7 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। उन्‍हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

अजितेश के प्रदर्शन पर नजर

  • पंजाब किंग्स (किंग्‍स XI पंजाब) ने अजितेश को पहले IPL सीजन में अपने साथ जोड़ा था।
  • हालांकि, उन्‍होंने कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
  • उन्‍होंने घरेलू क्रिकेट में भी ज्‍यादा मौके नहीं मिले।
  • 10 प्रथम श्रेणी मैच की 17 पारियों में उन्‍होंने 24 विकेट चटकाए थे।
  • 3 लिस्‍ट ए मैच में उन्‍होंने 1 सफलता हासिल की थी।
  • अजितेश ने अपने करियर में 6 टी20 मैच खेले और 4 विकेट लिए।
  • इसके अलावा फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उन्‍होंने 78, लिस्‍ट ए में 2 और टी20 में 33 रन भी बनाए।
  • वह आखिरी बार 2015 में खेलते हुए नजर आए थे।
  • 2023 में अजितेश अर्गल ने BCCI का अंपायरिंग एग्जाम पास किया।
  • इन दिनों वह आईपीएल में अंपायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव

यह भी पढ़ें- DC vs RCB: सिर्फ विराट कोहली के बस का ही था ऐसा कर पाना... 'जन्‍मभूमि' पर धांसू रिकॉर्ड बनाकर IPL को बना दिया खास