Move to Jagran APP

बर्थडे स्पेशल : दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाज से जुड़ी कुछ खास बातें

21 सितंबर 1979 को जन्मे जमैका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 37 वां बर्थडे मना रहे हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2016 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2016 11:42 AM (IST)
बर्थडे स्पेशल : दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाज से जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। 21 सितंबर 1979 को जन्मे जमैका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 37 वां बर्थडे मना रहे हैं। क्रिस गेल दुनिया के पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी-20 में शतक लगाया है। वह टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक (333 और 317) लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

loksabha election banner

क्रिस गेल को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे शक्तिशाली बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, गेल ने नाम क्रिकेट के कई कीर्तिमान हैं। क्रिस गेल का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है। उन्हें मैदान पर हमेशा मस्ती भरे अंदाज में देखा जाता है। गेल जमैका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

हालांकि ये ताबड़तोड़ बल्लेबाज आम तौर पर टॉप गेर में आने से पहले क्रीज पर कुछ समय व्यतीत करते हैं।
क्रिस गेल अपने टेस्ट करियर की शुरूआत जिंबाब्वे के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान पर साल 2000 में की। उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट का पदार्पण मैच भारत के खिलाफ 11 सिंतबर 1999 को साल 2015 में खेला। जिसमें वो आठ गेंद खेलकर मात्र एक रन की बना सके थे।उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर का पदार्पण मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर कभी नहीं देखा और अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए। कुछ समय पहले ही उन्होंंने अपनी आत्मकथा 'सिक्स मशीन' लॉन्च की है।


क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेलों की खबरों के लिेए यहां क्लिक करे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.