चेन्नई में ही भारत को हराकर जीतेंगे सीरीज : स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत की वापसी की संभावना से चिंतित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम चेन्नई में ही सीरीज जीतने उतरेगी। स्टेन ने कहा कि हम यहीं पर टीम इंडिया को हरा देंगे और हमारे लिए सीरीज जीतकर मुंबई जाना अच्छा रहेगा। हालांकि क्रिकेट
चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत की वापसी की संभावना से चिंतित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम चेन्नई में ही सीरीज जीतने उतरेगी।
स्टेन ने कहा कि हम यहीं पर टीम इंडिया को हरा देंगे और हमारे लिए सीरीज जीतकर मुंबई जाना अच्छा रहेगा। हालांकि क्रिकेट में कोई गारंटी नहीं है। हम मैदान पर उतरेंगे तो भारत काफी अच्छा खेल दिखा सकता है। वे इस सीरीज में अच्छा खेले हैं। हमारे लिए भी बुरा दिन हो सकता है। यही क्रिकेट है। हम सिर्फ 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता दिखा सकते हैं।
जब उनसे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के ढलते करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने उनके नेतृत्व में कभी नहीं खेला है इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। मैंने उनके खिलाफ जरूर खेला है। जहां तक उनकी कप्तानी की बात है तो वह कुछ अलग नहीं कर रहे हैं।
चेन्नई की गर्मी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम भारत में दो सप्ताह से हैं और अधिकतर जगह ऐसा ही मौसम था। हम अब इसके आदी हो गए हैं। यही नहीं हमने इससे पहले बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज का दौरा किया है जहां ऐसा ही मौसम रहता है। मुझे लगता है कि अब गर्म मौसम कोई समस्या नहीं है।