विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टी20 वर्ल्‍ड कप में वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे या नहीं? 4 फरवरी को होगा फैसला! पंत की फिटनेस पर भी मिली बड़ी अपडेट

Published: Tue, 03 Feb 2026 04:37 PM (IST)

भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। सुंदर ...और पढ़ें

वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत की चोट

वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत की चोट

HighLights

  1. ऋषभ पंत को लेकर खुशखबरी

  2. वॉशिंगटन सुंदर अब तक फिट नहीं

  3. सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भी शामिल 

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत के दो खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पंत का रिहैब अच्छा चल रहा है, जबकि सुंदर अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। बता दें कि सुंदर का नाम भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल है और वे अब तक फिट नहीं हो सके हैं।

सुंदर के अलावा तिलक वर्मा भी ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल थे और चोटिल थे। हालांकि, तिलक अब फिट हो चुके हैं और यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में भी खेल चुके हैं। हालांकि, सुंदर अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

वॉशिंगटन सुंदर अब तक नहीं हुए फिट

दैनिक जागरण प्रिंट के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने अपने एक्स अकाउंट पर सुंदर की चोट को लेकर जानकारी दी है। कि सुंदर अब तक फिट नहीं हुए हैं। उनके रिब में फ्रैक्चर हुआ था और रिहैब के दौरान उनकी अच्छी प्रोग्रेस हुई है। सुंदर ने रिहैब करते हुए चार बैटिंग सेशन किए हैं और दो फरवरी को उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी भी की है। अब सुंदर का 4 फरवरी को एक और गेंदबाजी सेशन होगा, जिसमें देखा जाएगा कि उनका चोटिल हुआ हिस्सा लोड ले पा रहा है या नहीं। इस सेशन के बाद ही उनके रिहैब को लेकर आगे रणनीति बनाई जाएगी।

अगर सुंदर की बात करें, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। उन्हें तुरंत मैदान छोड़ कर जाना पड़ा था और पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। सुंदर वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह रवि विश्नोई को टीम में शामिल किया था।

ऋषभ पंत को लेकर भी अपडेट

ऋषभ पंत भी चोट से जूझ रहे हैं और राइट साइड स्ट्रेन के लिए उनका रिहैब अच्छा चल रहा है। ऋषभ पंत से अब तक तमाम तरह की एक्टिविटी कराई गई है और इस दौरान उन्हें न तो दर्द हुआ और न ही किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ा। रिहैब में पंत अच्छा रिस्पॉन्स कर रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह के अंत में पंत विकेटकीपिंग और बैटिंग करना शुरु कर देंगे।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच बॉयकॉट कर सकता है? क्या कहते हैं ICC के नियम

यह भी पढ़ें- पुराने Video को देख ईशान किशन ने लिए रोहित शर्मा के मजे, मजाक-मजाक में बयां कर दिया दो साल का दर्द