पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर जीत
नील वेगनर ने शॉर्ट पिच गेंदों की झड़ी लगाते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर पहले टेस्ट मैच में 122 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान श्रीलंकाई टीम की दूसरी पारी अंतिम दिन 95.2 ओवरों में
ड्यूनेडिन। नील वेगनर ने शॉर्ट पिच गेंदों की झड़ी लगाते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर पहले टेस्ट मैच में 122 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान श्रीलंकाई टीम की दूसरी पारी अंतिम दिन 95.2 ओवरों में 282 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहली पारी में शतक लगाने वाले मार्टिन गप्टिल मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा टेस्ट हेमिल्टन में 18 दिसंबर से खेला जाएगा।
मेहमान टीम ने अंतिम दिन दूसरी पारी में 109/3 से आगे खेलना शुरू किया और दिनेश चांदीमल तथा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने घरू टीम के इंतजार को बढ़ाया। इन्होंने कीवी गेंदबाजों को बेअसर साबित किया, ऐसे में वेगनर ने शॉर्ट पिच गेंदों की झड़ी लगाई, उनकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने मैथ्यूज (25) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। चांदीमल और मैथ्यूज ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने मेहमान पारी को ज्यादा नहीं जमने दिया। चांदीमल 132 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर मिचेल सेंटनर के शिकार बने। इसके बाद किथुरुवान विथांगे (38) और मिलिंदा सिरिवर्दाना (29) ने आंशिक संघर्ष किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। ट्रेंट बोल्ट ने लंच के बाद मेहमानों को लगातार दो झटके देकर अपनी टीम की जीत के करीब पहुंचाया। डग ब्रेसवेल ने सुरंगा लकमल (23) को अपनी ही गेंद पर लपक कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। टिम साउदी ने 52 रनों पर 3 विकेट लिए। बोल्ट, सेंटनर और वेगनर ने 2-2 विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर - न्यूजीलैंड : 431 और 267/3 पारी घोषित।
श्रीलंका : 294 और 282 (95.2 ओवरों में)।