विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MS Dhoni नहीं बल्कि ये खूंखार बल्लेबाज था भारत का पहला टी20 इंटरनेशनल कप्‍तान! क्‍या आपको याद है नाम?

Published: Thu, 04 Jun 2026 07:18 PM (IST)

भारतीय टीम को नया टी20 कप्‍तान मिलने जा रहा है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती ...और पढ़ें

भारतीय टीम।

भारतीय टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को नया टी20 कप्‍तान मिलने जा रहा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है और सूर्यकुमार यादव को इस पद से हटाया जा सकता है। इतना ही तिलक वर्मा नए उपकप्‍तान बनाए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो श्रेयस भारत के 15वें टी20 कप्‍तान होंगे। पर सवाल उठता है कि क्‍या आपको भारत के पहले टी20 कप्‍तान का नाम याद है?

2005 में हुई शुरुआत

17 फरवरी 2005 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हुई। पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना न्‍यूजीलैंड से हुआ था। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेला था। 2004 में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस मैच का हिस्‍सा थे। हालांकि, भारत के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की कप्‍तानी वीरेंद्र सहवाग ने की थी।

टीम इंडिया को मिली थी जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे।

एल्बी मोर्कल ने सबसे ज्‍यादा 27 रन की पारी खेली थी। 127 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया था। टीम इंडिया की ओर से जहीर खान और अजीत अगरकर ने 2-2 विकेट चटकाए थे। श्रीसंत, सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह को 1-1 सफलता मिली थी।

मोंगिया ने बनाए थे सबसे ज्‍यादा रन

भारत की ओर से दिनेश मोंगिया ने सबसे ज्‍यादा 38 रन की पारी खेली थी। वहीं कप्‍तान वीरेंद्र सहवाग ने 34 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर के बल्‍ले से 10 रन निकले थे। इसके बाद उन्‍होंने कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। एमएस धोनी का खाता तक नहीं खुला था। दिनेश कार्तिक 31 और सुरेश रैना 3 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंप दी गई थी।

भारत के टी20I कप्‍तानों की लिस्‍ट

  • वीरेंद्र सहवाग: 1 मैच, 1 जीता
  • एमएस धोनी: 72 मैच, 41 जीते
  • सुरेश रैना: 3 मैच, 3 जीते
  • अजिंक्‍य रहाणे: 2 मैच, 1 जीता
  • विराट कोहली: 50 मैच, 30 जीते
  • रोहित शर्मा: 62 मैच, 49 जीते
  • शिखर धवन: 3 मैच, 1 जीता
  • ऋषभ पंत: 5 मैच, 2 जीते
  • हार्दिक पांड्या: 16 मैच, 10 जीते
  • केएल राहुल: 1 मैच, 1 जीता
  • जसप्रीत बुमराह: 2 मैच, 2 जीते
  • रुतुराज गायकवाड़: 3 मैच, 2 जीते
  • सूर्यकुमार यादव: 52 मैच, 40 जीते
  • शुभमन गिल: 5 मैच, 4 जीते

यह भी पढ़ें- कोहली को आक्रामक शैली बनाए रखने में आनंद आता है, ट्रेविस हेड से विवाद के बाद विराट को मिला इस दिग्‍गज का साथ

यह भी पढ़ें- 36 साल के भुवनेश्‍वर कुमार की भारतीय टीम में होना चाहिए वापसी? Virender Sehwag बोले - 'उम्र का क्‍या करना'