IPL के लिए कोहली ने बदला लुक, देखिये नये अवतार में कैसे दिखते हैं विराट
मंगलवार को विराट ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने नये हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिलहाल मुंबई में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद विराट कोहली को आराम दिया गया था। जिसके चलते वो श्रीलंका में खेली गयी निदाहास त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके। उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गयी थी। और रोहित ने चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित करते हुए यह खिताब भारत की झोली में डाल दिया।
विराट अपनी छुट्टियों के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। मंगलवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने नये हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा है 'ग्रेट कट' विराट ने इस हेयर स्टाइल को अपना नया हेयर स्टाइल बताया है। विराट का यह नया लुक उनके हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने तैयार किया है।
Great cut from the style master @AalimHakim👌 pic.twitter.com/mGiPVrjiC5 — Virat Kohli (@imVkohli) March 20, 2018
सोशल मीडिया में वॉयरल हो रही इस तस्वीर में कप्तान विराट कोहली के साथ आलिम हाकिम भी नजर आ रहे हैं। अपनी इस पोस्ट को विराट ने आलिम हाकिम को भी टैग किया है। विराट के फैंस ने उनके इस नए हेयर स्टाइल का काफी पसंद किया है। इस पोस्ट पर फैंस ने विराट को अच्छे कमेंट्स भी किये हैं।