टेस्ट कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ऑफ द ईयर का पॉली उमरीगर खिताब मिला
मुंबई में बीसीसीआइ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पॉली उमरीगर अवार्ड दिया गया। विराट को ये अवार्ड बीसीसीआइ अध्यक्ष शशांक मनोहर ने दिया। ये दूसरा मौका है जब विराट को बीसीसीआइ की तरफ से सर्वश्रेष्ट
मुंबई। मुंबई में बीसीसीआइ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पॉली उमरीगर अवार्ड दिया गया। विराट को ये अवार्ड बीसीसीआइ अध्यक्ष शशांक मनोहर ने दिया। ये दूसरा मौका है जब विराट को बीसीसीआइ की तरफ से सर्वश्रेष्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद विराट ने ट्विटर पर बीसीसीआइ का धन्यवाद अदा किया है।
विराट को अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बीसीसीआइ की तरफ से ये अवॉर्ड समारोह टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पूर्व आयोजित किया गया था।