'कभी आजतक ऐसा नहीं देखा...', रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 देखकर उड़े Virat Kohli के होश; एक्टर के लिए लिखा खास मैसेज
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। विराट ने ...और पढ़ें

विराट कोहली ने धुरंधर फिल्म की खूब तारीफ की
HighLights
विराट कोहली ने देखी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'
कोहली ने रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
अनुष्का शर्मा का भी सामने आया रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन 'सिनेमैटिक अनुभव' था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।
विराट कोहली ने धुरंधर फिल्म की खूब तारीफ की
दरअसल, फिल्म देखने के बाद विराट कोहली ने धुरंधर 2 की तारीफ में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
आज फिल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में बना ऐसा कोई भी सिनेमैटिक अनुभव पहले कभी नहीं देखा। इसने हर तरह की भावना को उभारकर सामने ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला। आदित्य धर आपकी प्रतिभा और आपका पक्का इरादा, जो कुछ भी आपने बनाया है, उसमें साफ झलकता है। आपको मेरा सलाम। आप सचमुच एक जीनियस हैं। और हालांकि सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में बेहतरीन काम किया है, लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप एक बिल्कुल ही अलग मुकाम पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस तो शानदार से भी बढ़कर थी। सचमुच, वाह!
विराट कोहली
अनुष्का शर्मा ने लिखा ये मैसेज
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना बहुत दृढ़ विश्वास की बात है। ग्रिपिंग एंड इमर्सिव, बारीकी से क्राफ्ट की गई। यह फिल्म शुरू से अंत तक आपका ध्यान खींचती है। आप एक बेहद ओरिजनल और आत्मविश्वास से भरे फिल्मकार हैं।
आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना बहुत दृढ़ विश्वास की बात है। ग्रिपिंग एंड इमर्सिव, बारीकी से क्राफ्ट की गई। यह फिल्म शुरू से अंत तक आपका ध्यान खींचती है। आप एक बेहद ओरिजनल और आत्मविश्वास से भरे फिल्मकार हैं।
अनुष्का शर्मा
रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि आपने एक अनमोल किरदार को बखूबी निभाया और दमदार, फ्लॉलेस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने आगे कहा कि आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने फिल्म को और भी बेहतर बनाया। अनुष्का ने लिखा, “हर कलाकार का अभिनय बेमिसाल है, आप सभी के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।


