विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli Anniversary: विराट ने 5वें सालगिरह पर लिखा प्यार भरा संदेश, पत्नी अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Sun, 11 Dec 2022 03:16 PM (IST)

Virat Kohli Anniversary विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर ...और पढ़ें

Virat Kohli Anniversary: विराट कोहली ने लिखा अनुष्का के नाम प्यार भरा संदेश(फोटो क्रेडिट ट्विटर)
Virat Kohli Anniversary: विराट कोहली ने लिखा अनुष्का के नाम प्यार भरा संदेश(फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क।  11 दिसंबर 2017, वह दिन जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। यह उनकी शादी की 5वीं सालगिरह है और इस मौके पर विराट कोहली ने अपने प्यार के नाम एक प्यारा सा संदेश लिखा है।

उन्होंने लिखा इस यात्रा के 5 साल हो गए हैं। मैं तुम्हें पाकर धन्य हूं और तुम्हें पूरे दिल से प्यार करता हूं। उनके इस पोस्ट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी रिप्लाई आया है। उन्होंने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि आपने 'पेबैक' पोस्ट नहीं किया। कोहली अक्सर अनुष्का से शादी करने के फैसले को अपने जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बताते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि "अनुष्का का मेरे जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। आखिरकार, आपके जीवन का प्रभाव आपके खेल पर भी पड़ता है। खेल जीवन का हिस्सा है। मैं सभी सही कारणों से पूरी तरह से बदला हुआ आदमी बन गया हूं। मैं सही तरीके से विकसित हुआ हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बांग्लादेश दौरे पर हैं विराट

फिलहाल विराट कोहली बांग्लादेश दौरे पर हैं और 10 दिसंबर को उन्होंने 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में अपना 44वां शतक भी लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में 91 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे केवल सचिन तेंदुलकर आगे हैं। विराट के पास इस संख्या को बढ़ाने के और चार मौके हैं। टीम इंडिया अब बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है।