Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली चोटिल!
23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मैच से एक दिन पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। कोहली को अभ्यास के दौरान पैर में चोट लग गई। इसके बाद वह आइस पैक लगाए हुए नजर आए।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की बेस्ट 8 टीमों के बीच 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगााज हुआ। हालांकि, रविवार को वह मुकाबला खेला जाएगा जिसका भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मैच से एक दिन पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए।
कोहली के पैर में लगी गेंद
विराट कोहली के पैर में गेंद लग गई। इसके बाद वह आइस पैक लगाकर खड़े हुए नजर आए। हालांकि, विराट कोहली की चोट गंभीर नहीं है। वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
विराट कोहली के पैर में गेंद लगी। आइस पैक लगाकर खड़े विराट। हालांकि चोट गंभीर नहीं है।#INDvsPAK #ChampionsTrophy2025 https://t.co/lwqHorlUcV pic.twitter.com/JqK7pkwN8G
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 22, 2025
कोहली ने जमकर अभ्यास किया
खराब फॉर्म से परेशान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले जमकर अभ्यास किया। वह शनिवर को तीन घंटे पहले ही आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने पहुंचे। उनके साथ यूएई के करीब एक दर्जन शीर्ष गेंदबाज थे। अभिषेक नायर उनको अभ्यास कराने आए। ये विराट का कमिटमेंट दिखाता है कि वह रन बनाने के लिए कितने आतुर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है।
पाकिस्तान के खिलाफ विराट के आंकड़े शानदार
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाजों को घायल विराट कोहली से भी सतर्क रहना होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मैच सभी को याद होगा। इस मैच में विराट कोहली ने पाकिस्तान से जीता हुआ मैच छीन लिया था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 52.15 की औसत से 678 रन बनाए हैं। भारतीय स्टार ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 शतक भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: 'हेड कोच को लेने होंगे कड़े फैसले,' रोहित-कोहली के भविष्य पर उठे सवाल, अनिल कुंबले ने दिया खरा जवाब
बांग्लादेश के खिलाफ बनाए 22 रन
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 57.89 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। इस दौरान वह 1 चौका ही लगा पाए थे। दूसरी ओर पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।