विराट कोहली ने अपने फैंस को दिया ये बड़ा चैलेंज, क्या आप कर पाएंगे ऐसा?
कोहली ने शनिवार को ट्विटर पर अपना एक हाथ से पुशअप्स करते हुए वीडियो पोस्ट किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं। भारतीय टीम में इस समय विराट सबसे फिट खिलाड़ी हैं। विराट फिटनेस के लिए डाइट प्लान और टाइट शेड्यूल का पालन करते हैं।
विराट के फिटनेस प्रेम के चलते अब टीम इंडिया में अन्य क्रिकेटर भी फिटनेस को पूरी गंभीरता से लेने लगे हैं। अब क्रिकेटर जिम में पसीना बहाते या कोई एक्टिविटी करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर अपना फोटो शेयर करते हैं।
विराट कोहली ने शनिवार को अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में विराट एक हाथ से पुशअप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसी के साथ फैंस को चैलेंज करते हुए लिखा, 'आप एक हाथ से कितने पुश अप्स कर सकते हो ?
How many one handed push ups can you do? 😎 #TrainToLive #LiveToTrain 🤙 pic.twitter.com/gnQEk7cdiE— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2017
कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने पिछले दिनों श्रीलंका में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलियाई के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी।