Hanuman Ansh के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट
फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

हनुमान अंश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का किरदार निभाया है। फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने अब ऐसा खुलासा किया है, जिसने क्रिकेट और सिनेमा दोनों के फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
विरुष्का नजर आ सकते
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने इच्छा जताई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फिल्म को देखें। अब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने संकेत दिया है कि आने वाले पार्ट्स में यह स्टार कपल कैमियो करता नजर आ सकता है।
विराट-अनुष्का की गहरी आस्था
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में नम्रता ने बताया कि उन्होंने कुछ बड़ी हस्तियों से संपर्क किया है, जिन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में पहले से ही जानकारी थी। बता दें कि विराट और अनुष्का की नीम करोली बाबा में गहरी आस्था है। यह कपल अक्सर कैंची धाम के दर्शन करने पहुंचता है।
धमाल मचा रही फिल्म
7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 33 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 169.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
अगले महीने एक्शन में विराट
- विराट कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे।
- 3 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे।
- कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।
- ऐसे में वह सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में खेलते नजर आते हैं।
- अक्टूबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।
- इस दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
- वनडे सीरीज में कोहली एक्शन में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 'एमएस धोनी और विराट कोहली की जोड़ी से मिली सीख को भुनाया', Shubham Juyal ने किया बड़ा खुलासा
