Move to Jagran APP

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने की असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद, दिया योगदान

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने असम और बिहार राज्य में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 12:50 PM (IST)
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने की असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद, दिया योगदान
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने की असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद, दिया योगदान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। देश में ये महामारी चरम पर है। 16 लाख से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। महामारी के साथ-साथ बिहार और असम जैसे राज्यों को एक और मुसीबत ने घेर लिया है। यहां बाढ़ के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

loksabha election banner

असम में 130 से ज्यादा लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है, जबकि 17 लाख लोग इस राज्य में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, बिहार में लगभग 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच असम और बिहार के लोगों की मदद के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आगे आए हैं। हालांकि, विराट-अनुष्का ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितनी मदद की है। 

इस कठिन समय में इन दोनों राज्यों की मदद के लिए कई संगठन आगे आए हैं। कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने तीन ऐसे संगठनों के माध्यम से लोगों की मदद करने का वादा किया है। यह पहली बार नहीं है जब इस पावर कपल ने इस साल प्रभावितों के समर्थन में हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पहले वे कोरोना वायरस महामारी के लिए पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में पैसे जमा करा चुके हैं।

अब विराट-अनुष्का ने रैपिड रिस्पांस (Rapid Response), एक्शन ऐड (Action Aid) और गूंज (and Goonj) संगठन की मदद करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर बताया है कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं और आप भी जितना हो सके उतनी मदद करिए। विराट ने लिखा है, "ऐसे समय पर जब हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, उसी समय असम और बिहार में लोग भीषण बाढ़ के कारण पीड़ित हैं।"

विराट-अनुष्का ने संयुक्त बयान में कहा है, "असम और बिहार में आई बाढ़ ने इतने सारे जीवन और आजीविकाओं को प्रभावित किया है। हम असम और बिहार में लोगों के लिए प्रार्थना करना जारी रखते हैं, तो मैंने और अनुष्का ने भी बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले इन तीन संगठनों को समर्थन देकर उन लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। यदि यह आपके साथ प्रतिध्वनित होता है, तो कृपया इन संगठनों के माध्यम से इन राज्यों का समर्थन करने के लिए आगे आएं।"

जहां तक विराट कोहली के मैदान पर लौटने का सवाल है तो वह अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के लिए यूएई रवाना होंगे। इस बार कोरोना वायरस महामारी की वजह से आइपीएल को बीसीसीआइ ने यूएई में कराने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.