विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: विनोद कांबली ने दिया अपनी हेल्थ पर अपडेट, वीडियो शेयर कर फैंस से कहा- भगवान की दया से सब ठीक

Published: Sat, 10 Aug 2024 03:26 PM (IST)

विनोद कांबली ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कांबली ने फैंस ...और पढ़ें

विनोद कांबली ने अपनी हेल्थ का दिया अपडेट। फोटो- सोशल मीडिया
विनोद कांबली ने अपनी हेल्थ का दिया अपडेट। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. विनोद कांबली ने शेयर किया हेल्थ अपडेट का वीडियो
  2. विनोद कांबली ने कहा- भगवान की दया से सब ठीक
  3. पिछले दिनों वायरल हुआ था कांबली की खराब हालत का वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कांबली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर फैंस को बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए आवाज उठी थी।

भारत के लिए 117 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कांबली ने अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कांबली फिट और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने थंम का इशारा करते हुए सबकुछ सही बताया। उन्हें वीडियो यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'भगवान की दया से मैं ठीक हूं और फिट हूं।'

लड़खड़ाने का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि पिछलों दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विनोद कांबली को लड़खड़ाकर चलते हुए देखा गया था। वह सड़क किनारे एक बाइक के सहारे खड़े होकर चलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसे में आसपास खड़े लोगों ने उन्हें सहारा दिया था।

यह भी पढ़ें- Vinod Kambli को चलने के लिए लेना पड़ा लोगों का सहारा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का Video भावुक कर देगा

सचिन के हैं बचपन के दोस्त

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और साथी क्रिकेटर विनोद कांबली ने 100 वनडे और 17 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 र बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन रहा है।

यह भी पढे़ं- Vinod Kambli Net Worth: करोड़ों के मालिक हुआ करते थे, आज पाई-पाई के मोहताज; कैसे अर्श से फर्श पर पहुंचे विनोद कांबली