विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल रहे थे कपड़े, फिर अभिषेक शर्मा से लगाई गुहार और पहुंच गए विंबलडन- Video

Published: Tue, 14 Jul 2026 08:00 AM (IST)

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे और टी20 सीरीज में खेल रहे थे। इस दौरान वह ...और पढ़ें

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तो सुर्खियां जमकर बटोरी हैं। अब उन्होंने अपने लुक से तहलका मचा रखा है। हाल ही में ये 15 साल का खिलाड़ी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में दिखा था। वह अभिषेक शर्मा और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ नजर आए थे। वैभव की फोटो सामने आने के बाद उनके लुक ने धमाल मचा रखा है।

काले रंग का सूट और सफेद रंग की धारी वाली शर्ट पहने वैभव ने काला चश्मा भी लगा रखा था और वह पूरी तरह से जैंटलमैन लग रहे थे। उनकी फोटो ने सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में निश्चित तौर पर इजाफा ही किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि वैभव ने इसके लिए तैयारी कैसे की थी?

अभिषेक से मांगी मदद

वैभव ने खुद बताया है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे और फिर आखिरी मिनटों में अभिषेक से उन्होंने मदद मांगी। वैभव ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "नहीं कुछ नहीं किया, जल्दी-जल्दी में बस जो मिला मुझे मैंने अभिषेक भाई से बोलकर अरैंज कराया और डालकर आया हूं।"

सेंटर कोर्ट पर खेले गए मेंस सिंगल्स के फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीता। इस मैच को वैभव ने लाइव देखा जो उनका पहला अनुभव था।

 

वैभव को टेनिस पसंद है

वैभव ने इस दौरान बताया कि उन्हें टेनिस काफी पसंद है और वह राफेल नडाल, नोवाक जोकोविक को काफी दिनों से फॉलो कर रहे हैं। वैभव ने कहा, "मैं चार-पांच साल से टेनिस फॉलो कर रहा हूं। मैंने राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक को काफी पहले से फॉलो किया है। अभी भी जोकोविक बहुत पसंद हैं।"

वैभव ने कहा कि वह स्पेन के कार्लोस अल्कराज के काफी बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा, "मौजूदा पीढ़ी में मुझे कार्लोस अल्कराज काफी पसंद हैं, लेकिन वह इस साल विंबलडन में नहीं खेल रहे हैं। मैंने टूर्नामेंट देखा है और देखा कि सिनर ने कैसे अपना दबदबा बनाया।"

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने Vaibhav Suryavanshi को दिया नया नाम, अभिषेक शर्मा को खुद से बताया बेहतर

यह भी पढ़ें- 'हाइप के अलावा कुछ नहीं था', Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू को लेकर गंभीर पर आगबबूला हुआ पूर्व भारतीय दिग्गज