विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL में वैभव सूर्यवंशी का 1 साल: चौकों से ज्यादा छक्के लगाए, 'गोल्डन ईयर' में बनाए कई महारिकॉर्ड

Published: Sun, 19 Apr 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्‍टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन (19 अप्रैल) स्‍पेशल है।

आईपीएल में 1 साल पूरा।

आईपीएल में 1 साल पूरा।

HighLights

  1. फिफ्टी से चूके वैभव सूर्यवंशी 

  2. इस सीजन बना चुके 200+ रन

  3. पिछले मैच में नहीं खुला था खाता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कुछ तारीखें इतिहास बन जाती हैं। जब कोई युवा प्‍लेयर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे मंच पर उतरता है, तो वह दिन हमेशा के लिए उसके जीवन का अहम पन्‍ना बन जाता है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्‍टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन (19 अप्रैल) स्‍पेशल है। आज ही के दिन 1 साल पहले उन्‍होंने आईपीएल में पहला कदम रखा था।

अर्धशतक से चूके वैभव

रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। इस मैच में वैभव एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग करते नजर आए। उन्होंने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए और 28 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। हालांकि, वह 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए।

इस शानदार पारी के साथ ही वैभव ने आईपीएल में अपने सफर का एक साल पूरा किया। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा प्रतिभा पर एक बहुत बड़ा दांव खेला था। टीम मैनेजमेंट ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए 1 करोड़ 10 लाख रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

 

 

 

डेब्यू मैच में दिया था ट्रेलर

19 अप्रैल 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव को बतौर ओपनर मैदान पर उतरे। अपने डेब्यू मैच के दबाव को दरकिनार करते हुए, उन्होंने गेंदबाजों पर हल्ला बोला। डेब्‍यू मैच में वैभव ने 20 गेंदों में 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। पिछले 365 दिनों के सफर में वैभव ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि राजस्थान की टीम के एक बेहद अहम हथियार बन गए हैं।

वैभव के कुछ बड़े रिकॉर्ड

  • वैभव सूर्यवंशी IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्‍लेयर हैं। 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ के खिलाफ उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। तब वैभव की उम्र 14 साल 23 दिन थी।
  • वैभव उन प्‍लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर सिक्‍स लगाया। वैभव ने लखनऊ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हवाई फायर किया था।
  • वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्‍होंने 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। 
  • तब वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन थी। ऐसे में वह लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बैटर भी हैं।

लीग में वैभव का प्रदर्शन

वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में इस युवा बल्‍लेबाज ने 498 रन बनाए हैं। लीग में वैभव के बल्‍ले से 3 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी निकला है। वह 220 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने अब तक लीग में 42 चौके और 44 छक्‍के जड़े हैं। मौजूदा सीजन में वैभव 6 मैच में 246 रन बना चुके हैं। 

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन

  • 52 (17) vs चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
  • 31 (18) vs गुजरात टाइटंस
  • 39 (14) vs मुंबई इंडियंस
  • 78 (26) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 0(1) vs सनराइजर्स हैदराबाद
  • 46(28) vs कोलकाता नाइटराइडर्स

यह भी पढ़ें- क्या यही है टीम इंडिया का अगला 'विराट'? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का सबसे बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- IPL में बिहारी ब्रिगेड का धमाका: इशान का जलवा, वैभव का तूफान, साकिब की रफ्तार से हिला मैदान