विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishabh-Urvashi Controversy: सोशल मीडिया पर बढ़ी तकरार, कल पंत ने कहा था बहन आज उर्वशी ने बनाया भाई

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2022 10:04 AM (IST)

Rishabh-Urvashi Controversy भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और बॉलीवुड की हीरोइन उर्वशी रौतेला इन दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ...और पढ़ें

Rishabh-Urvashi Controversy: सोशल मीडिया पर भिड़े पंत और उर्वशी रौतेला (डिजाइन फोटो)
Rishabh-Urvashi Controversy: सोशल मीडिया पर भिड़े पंत और उर्वशी रौतेला (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड और क्रिकेट का अजीब रिश्ता है। दोनों किसी न किसी तरह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। नया मामला भारतीय टीम के उभरते हुए क्रिकेटर और बॉलीवुड की हीरोइन उर्वशी रौतेला का है जो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों का केंद्र बिंदू बने हुए हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में रिषभ पंत को लेकर अपनी बात रखी थी जिसका जवाब रिषभ पंत ने भी दिया था।

हालांकि उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उन्हें मिस्टर आरपी कहकर संबोधित किया था जिसके बाद रिषभ पंत का रिप्लाई आया था। पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये कितना हास्यास्पद है ना कि लोग थोड़ी सी लोकप्रियता और हेडलाइंस के लिए इंटरव्यू देते हैं और उसमें झूठ बोलते हैं। ये देखकर दुख होता है कि लोग नेम और फेम के लिए झूठ बोल देते हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लगाते हुए लिखा- #merapichachorobahan, #Jhuthkibhilimithotihai हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने ये पोस्ट हटा ली, लेकिन तब तक उनकी यह प्रतिक्रिया वारयल हो चुकी थी।

पंत के रिएक्शन के बाद उर्वशी का जवाब

पंत ने उर्वशी के इंटरव्यू के बाद उन्हें बहन कहकर संबोधित किया था और लिखा था कि पीछा छोड़ो बहन। अब उर्वशी रौतेला ने पंत को जवाब देते हुए लिखा कि छोटू भैया को बेट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो एक यंग किड्डो डार्लिंग के लिए बदनाम हो जाऊं तेरे लिए। उन्होंने #RAKSHABANDHAN मुबारक हो #RPCHOTUBHAIYA लिखा है और खुद को साइलेंट गर्ल बताते हुए एडवांटेज न लेने की बात कही है।

उर्वशी ने इंटरव्यू में क्या कहा था?

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू में उर्वशी ने बिना पंत का नाम लिए उन्हें मिस्टर आरपी कहकर एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि जब वो बनारस से शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं तो मिस्टर आरपी उनसे मिलने होटल आए। हालांकि, वह बिजी शेड्यूल की वजह से थककर सो गए थीं और मिस्टर आरपी लाबी में इंतजार करते रह गए।

इस दौरान उन्होंने 17 बार काल की, जिसे वो उठा नहीं पाईं। उन्हें काफी बुरा लगा और फिर हमने मुंबई में मिलने का फैसला किया। हम वहां पर मिले थे और मिलकर जैसे ही बाहर आए तब तक बातें मीडिया में आ चुकी थी और बात काफी अलग हो गई। लेकिन अब जिस तरह से दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आ रहे हैं लगता नहीं है कि दोनों के बीच यह तकरार यही रुकने वाली है।