पदापर्ण टी-20 मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में दो भारतीय
टी-20 पदार्पण में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में अब दो भारतीय गेंदबाज शामिल हैं।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अंतरराष्ट्रीय टी-20 पदार्पण मैच में 10 रनों पर 4 विकेट लिए। सरन इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय टी-20 पदार्पण मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले दुनिया के दूसरे क्रम के गेंदबाज बन गए।
अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन करने का कीर्तिमान बांग्लादेश के एलियास सनी के नाम दर्ज है, जब उन्होंने 18 जुलाई 2002 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 13 रनों पर 5 विकेट लिए थे।
इस सूची के शीर्ष 10 गेंदबाजों में दो भारतीय शामिल है। सरन के अलावा भारत के प्रज्ञान ओझा भी टॉप 10 में शामिल है। प्रज्ञान ने 6 जून 2009 को नॉटिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
टी-20 पदार्पण में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 गेंदबाज :
-13/5 - एलियास सनी (बांग्लादेश) बनाम आयरलैंड (बेलफास्ट - 18 जुलाई 2012)
-10/4 - बरिंदर सरन (भारत) वि. जिम्बाब्वे (हरारे - 20 जून 2016)
-15/4 - अजंथा मेंडिस (श्रीलंका) वि. जिम्बाब्वे (किंग सिटी - 10 अक्टूबर 2008)
-17/4 - देवेंद्र बिशू (वेस्टइंडीज) वि. पाकिस्तान (ग्रॉस आयलेट - 21 अप्रैल 2011)
-19/4 - हरवीर बैदवान (कनाडा) वि. नीदरलैंड्स (बेलफास्ट - 2 अगस्त 2008)
-19/4 - कौशल्या वीररत्ने (श्रीलंका) वि. पाकिस्तान (किंग सिटी - 11 अक्टूबर 2008)
-21/4 - एलेक्स कुसैक (आयरलैंड) वि. स्कॉटलैंड (बेलफास्ट - 2 अगस्त 2008)
-21/4 - प्रज्ञान ओझा (भारत) वि. बांग्लादेश (नॉटिंघम - 6 जून 2009)
-24/4 - जेम्स लुईस (इंग्लैंड) वि. ऑस्ट्रेलिया (साउथम्पटन - 13 जून 2005)
-29/4 - माइकल कास्प्रोविच (ऑस्ट्रेलिया) वि. न्यूजीलैंड (ऑकलैंड - 17 फरवरी 2005)