विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ vs PAK: ऑकलैंड में Tim Southee ने रचा इतिहास, T20I में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Published: Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM (IST)

टिम साउदी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने पाकिस्तान ...और पढ़ें

Tim Southee: टिम साउदी ने टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।
Tim Southee: टिम साउदी ने टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।

HighLights

  1. टिम साउदी ने पहले टी-20 में रचा इतिहास
  2. पाकिस्तान के खिलाफ महज 25 रन देकर झटके चार विकेट
  3. साउदी बने टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज (NZ vs PAK T20) का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी में कीवी टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 46 रन से हार का स्वाद चखाया। बल्ले से डेरिल मिचेल, तो गेंद से टीम की इस जीत के नायक टिम साउदी (Tim Southee) रहे।

साउदी ने अपनी रफ्तार और स्विंग से जमकर कहर बरपाया और मेहमान टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने में अहम भूमिका निभाई। साउदी ने महज 25 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए। साउदी ने इस मैच में वो कारनामा कर दिखाया है, जो उनसे पहले आजतक कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका है।

साउदी ने रचा इतिहास

टिम साउदी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। साउदी ने मोहम्मद रिजवान को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद कीवी अनुभवी गेंदबाज ने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। अंतिम ओवरों में साउदी ने अब्बास अफरीदी और हैरिस रऊफ को चलता किया।

टिम साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज हैं। साउदी के बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर शाकिब अल हसन का नाम है। शाकिब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 140 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राशिद खान मौजूद हैं, जो 130 विकेट चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें- NZ vs PAK: मैदान पर Ish Sodhi का एक हाथ से 'चमत्कार', गोली की रफ्तार से आ रही गेंद को कैच में किया तब्दील, देखें वीडियो

पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। बाबर ने 57 रन की पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के जमाए। हालांकि, बाबर को छोड़कर टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 226 रन लगाए थे। टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि केन विलियमसन ने 42 गेंदों पर 57 रन जड़े। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।