टीम इंडिया विश्व कप में सबसे लोकप्रिय टीम
विश्व कप को लेकर दुनिया भर के प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह है। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों में गत चैंपियन भारतीय टीम को सबसे अधिक 'सर्च' किया गया। कप्तानों की सूची में डिजिटल दुनिया में महेंद्र सिंह धौनी सबसे आगे रहे। गूगल सर्च के वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक टीम
सिडनी। विश्व कप को लेकर दुनिया भर के प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह है। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों में गत चैंपियन भारतीय टीम को सबसे अधिक 'सर्च' किया गया। कप्तानों की सूची में डिजिटल दुनिया में महेंद्र सिंह धौनी सबसे आगे रहे। गूगल सर्च के वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक टीम इंडिया इस वर्ष के विश्व कप में सबसे लोकप्रिय टीम है जबकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का नंबर आता है। स्टार खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे हैं जबकि उनके काफी करीब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जिन विदेशी खिलाड़ियों को ऑनलाइन अधिक सर्च किया जा रहा है, उनमें डेविड वार्नर, शाकिब अल हसन, माइकल क्लार्क और स्टीवन स्मिथ शामिल हैं।
कप्तानों में धौनी आगे :
कप्तानों में धौनी को सबसे अधिक सर्च किया गया है जबकि उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन, पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का नंबर आता है। विकेटकीपर की सूची में भी धोनी शीर्ष पर हैं। गेंदबाजी से जुड़ी सूची में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा है जबकि ऑलराउंडरों की सूची में भारत के स्टुअर्ट बिन्नी को सबसे अधिक सर्च किया गया है। उनके बाद शाकिब, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ, भारत के रविंन्द्र जडेजा, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन का नंबर आता है।