Move to Jagran APP

इस दिन होगा टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान, इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है जिसमें कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 12:49 PM (IST)
इस दिन होगा टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान, इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!
इस दिन होगा टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान, इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!

नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है। इस टूर पर टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2019 के सदस्य रहे कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान मुंबई में 17 या 18 जुलाई हो सकता है। इससे पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली से सीओए वर्ल्ड कप 2019 को लेकर सवाल जवाब कर सकती है।  

loksabha election banner

आपको बता दें, टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। ये टेस्ट मैच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप का हिस्सा होंगे। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप के बिजी शेड्यूल के कारण बीसीसीआई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों को आराम मिलेगा। 

उधर, वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया के ये पहली सीरीज है। इसमें कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है, जिनमें दिनेश कार्तिक और केदार जाधव का नाम शामिल है। एमएस धौनी भी शायद इस टूर के लिए उपलब्ध रहेंगे।

खबरों की मानें तो वे रांची पहुंचकर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसका ऐलान इसी हफ्ते के आखिर में होना है। अगर विराट कोहली को आराम दिया जाता है तो फिर रोहित शर्मा टीम के कप्तान हो सकते हैं।  

India tour of West Indies Full Schedule:

Date       Match             Venue

अगस्त 3          1st T20I            फ्लोरिडा

अगस्त 4           2nd T20I           फ्लोरिडा

अगस्त 6            3rd T20I           गुयाना

अगस्त 8           1st ODI             गुयाना

अगस्त 11            2nd ODI            त्रिनिदाद

अगस्त 14             3rd ODI            त्रिनिदाद

अगस्त 22-26           1st Test          एंटीगुआ

अगस्त 30-Sep 3    2nd Test           जमैका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.