विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamim Iqbal के रिटायरमेंट में आया नया ट्विस्ट, प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद वापस लिया फैसला

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 07 Jul 2023 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2023 09:32 PM (IST)

Tamim Iqbal Withdrawn Retirement After Meet Prime Minister तमीम इकबाल ने गुरुवार को चट्टोग्राम में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्‍यास की ...और पढ़ें

तमीम इकबाल ने संन्यास का फैसला लिया वापस। फोटो- ईएसपीएन क्रिकइन्फो
तमीम इकबाल ने संन्यास का फैसला लिया वापस। फोटो- ईएसपीएन क्रिकइन्फो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Tamim Iqbal Withdrawn Retirement After Meet Prime Minister: बांग्‍लादेश के वनडे कप्‍तान तमीम इकबाल ने अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया है। शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करने के बाद इकबाल ने इसकी घोषणा की। बता दें कि वर्ल्‍ड कप 2023 के तीन महीने पहले ही तमीम इकबाल ने अचानक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी थी।  

तमीम इकबाल ने गुरुवार को चट्टोग्राम में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्‍यास की घोषणा की। उनके इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट में खलबली मचा दी थी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, संन्यास की घोषणा करने के बाद उन्हें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुलाया। तमीम इकबाल ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद अपने संन्यास का फैसला वापस ले लिया। हैं।

प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित हुई बैठक

बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बैठक बुलाई थी। शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में तमीम अपनी पत्नी, पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा और बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन भी शामिल हुए। तमीम ने आवास के बाहर मीडिया को जानकारी दी।

सार्वजनिक आलोचना पर तमीम ने लिया था फैसला

यह भी ध्यान देने योग्य है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे हारने के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने गुरुवार को संन्यास की चौंकाने वाली घोषणा की थी। रिपोर्ट से अनुसार बीसीबी अध्यक्ष नजमुल ने तमीम की सार्वजनिक आलोचना की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते तमीम ने आधी रात को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की थी। वहीं, बीसीबी ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे के लिए लिटन दास को कप्तान नियुक्त किया था।

बांग्लादेश के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

बता दें कि तमीम इकबाल वनडे में बांग्‍लादेश के लिए सबसे ज्‍यादा रन (8313) और शतक (14) जमाने वाले बल्‍लेबाज हैं। वो विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सक्रिय क्रिकेटरों में तीसरे सबसे ज्‍यादा वनडे रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। वहीं, तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैच में 38.89 की औसत से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वह बांग्‍लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।