World Cup 2019 में इन खिलाड़ियों ने खेले 50-50 ओवर फिर नहीं लगा पाए सिक्स
ICC Cricket World Cup 2019 कई टीमों का वर्ल्ड कप 2019 का सफर समाप्त हो गया। इस बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।
नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। ICC Cricket World Cup 2019: कई टीमों का वर्ल्ड कप 2019 का सफर समाप्त हो गया। इस बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जो कई बल्लेबाजों की नींद उड़ा सकता है। इनमें तीन सलामी बल्लेबाज हैं, जो 50 ओवर खेल चुके हैं लेकिन एक छक्का नहीं लगा पाए।
हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में जिस भी बल्लेबाज का नाम है उस खिलाड़ी की टीम ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। यही एक बड़ी वजह है अच्छा स्टार्ट देने की जिन खिलाड़ियों से उम्मीद रहती है वही खिलाड़ी इसमें असफल रहे हैं।
वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा या इसके आसपास ओवर खेलने वाले इन खिलाड़ियों में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल, साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का नाम है, जिन्होंने 300 के आसपास गेंद खेली हैं लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ा।
वर्ल्ड कप 2019 बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ी
328 गेंद - तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
313 गेंद - हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)
294 गेंद - दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)
246 गेंद - इकराम अली खील (अफगानिस्तान)
164 गेंद - सरफराज अहमद (पाकिस्तान)
इस लिस्ट में देख सकते हैं कि जिन देशों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं उन देशों ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं किया है। वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के लिए क्वालीफाई करने वाली 4 टीमों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का नाम शामिल है।