विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्यकुमार यादव के कैच का अनदेखा Video आया सामने, Rohit Sharma के रिएक्शन ने बयां की नई कहानी

Published: Wed, 03 Jul 2024 12:33 PM (GMT+05:30)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में डेविड मिलर के शॉट खेलने और रोहित शर्मा के उम्मीद हारने का एक ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के कैच पर रोहित शर्मा का रिएक्शन। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
सूर्यकुमार यादव के कैच पर रोहित शर्मा का रिएक्शन। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. रोहित शर्मा के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
  2. डेविड मिलर के शॉट खेलते ही सांसें गई थीं थम
  3. सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा ऐतिहासिक कैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार ने ऐतिहासिक कैच पकड़ा। यह कैच सदियों तक क्रिकेट फैंस को रोमांचित करता रहेगा। हालांकि, जब डेविड मिलर ने यह शॉट खेला था तब रोहित शर्मा अपनी उम्मीद हार चुके थे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका रिएक्शन देखा जा सकता है।

वेस्टइंडीज के बारबाडोस में 29 जून को भारतीय टीम के साथ-साथ क्रिकेट फैंस की भी सांसें थम गई थी। मैच का आखिरी ओवर था और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। क्रीज पर सेट बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद थे। कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई। पहली गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला।

हिम्मत हार चुके थे रोहित शर्मा

गेंद में उंचाई थी। एक पल के लिए सभी को लगा कि यह गेंद छक्के के लिए जा रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी उम्मीद हार चुक थे, लेकिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने अपनी बायीं तरफ जाकर कैच पकड़ा। हालांकि, उनका बैलेंस सही नहीं था। वह बाउंड्री के पार जा रहे थे। यहां सूर्या ने गेंद हवा में उछाली और खुद बाउंड्री के पार गए फिर मैदान में अंदर आए और कैच लपका।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli अपनी पत्‍नी Anushka Sharma से वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात, तब बारबाडोस में आया चक्रवात और..., देखें Video

साउथ अफ्रीका के हाथ लगी निराशा

भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका को निराशा हाथ लगी। भारत इस टूर्नामेंट में अविजित रहा। भारत का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारतीय टीम बारबाडोस से स्‍पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से निकली, नई दिल्‍ली में इस समय पर पहुंचेगी 'रोहित ब्रिगेड'