विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका के टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

By Viplove KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 04:53 PM (IST)

T20 World Cup 2022 दसुन शनका के हाथों में टी20 विश्व कप के दौरान टीम की कमान रहेगी। एशिया कप ...और पढ़ें

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)
श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। हाल ही में एशिया कप में दमदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली टीम के ही खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई इसके अलावा 5 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

दसुन शनका के हाथों में टी20 विश्व कप के दौरान टीम की कमान रहेगी। एशिया कप में धमाल मचाने वाली इस टीम के खिलाड़ियों को लेकर चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप की टीम चुनी है। टीम के दो खिलाड़ी दुष्मंता चमिरा और लहिरू कुमारा के टीम में खेलने पर फैसला फिटनेस हासिल करने के बाद किया जाएगा। टूर्नामेंट तक इन दोनों के फिट हो जाने की उम्मीद की जा रही है।

श्रीलंका की टीम के टी20 विश्व कप में सीधा प्रवेश नहीं मिला है। मुख्य मुकाबले में जगह बनाने के लिए टीम को पहले क्वालीफायर में उतरना होगा। टीम को ग्रुप ए में नामिबिया, नीदरलैंड्स और यूएई के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को नामिबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी।

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम

दसुन शनका (कप्तान) दनुष्का गुणातिलका, पथुम निशंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) चरित असालंका, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), धनंजय डि सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, जेफर वानडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमिरा (फिटनेस पर नजर), लहिरू कुमारा (फिटनेस पर नजर), दिलशान मधुशंका, प्रमोद मदुशन

स्टैंड बाय

अशेन बंदारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो