विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे के टी20 विश्व कप टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मौका

By Viplove KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 10:48 AM (GMT+05:30)

T20 World Cup 2022चोटिल चल रहे क्रैग इरविन की वापसी हुई है। वह विश्व कप में टीम की कप्तानी का ...और पढ़ें

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल चल रहे क्रैग इरविन की वापसी हुई है। वह विश्व कप में टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। 5 रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा साथ ही की गई है।

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए लगभग सारी टीमें ही अपने टीम की घोषणा कर चुकी हैं। जिम्बाब्वे ने गुरुवार 15 सितंबर को टूर्नामेंट में उतरने वाली टीम के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। चोट की वजह से बाहर चल रहे क्रैग इरविन, तेंदई चतरा, वेलिंगटन मसाकाद्जा और मिल्टन शुंबा की वापसी हुई है।

जिम्बाब्वे की टीम ने हालिया दिनों में बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को वनडे में मात देकर टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारी का एहसास कराया। टीम को विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में पहुंचने के लिए क्वालीफायर में खेलना है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ टीम को पूल बी में रखा गया है।

जिम्बाब्वे के टी20 विश्व कप की टीम

क्रैग इरविन, रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्युक जोंगवे, क्लाइव मदांडे, वेस्ले मैधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग, मुजराबानी, रिचर्ड एनगारवा, सिकन्दर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स।

रिजर्व खिलाड़ी:

तदीवानाशे मरुमानी, इनोसेंट काया, केविन कसुजा, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा