विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 में अब तक नहीं मिला मौका, अर्जुन तेंदुलकर इस लीग में खेलते आएंगे नजर; 1 जून से हो रही शुरुआत

Published: Thu, 07 May 2026 06:39 PM (IST)

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। 9 मैच में 2 जीत के साथ फ्रेंचाइजी प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।

अर्जुन तेंदुलकर।

अर्जुन तेंदुलकर।

HighLights

  1. 13 जून तक खेली जाएगी टी20 मुंबई लीग

  2. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच 

  3. सूर्यकुमार-श्रेयस भी खेलते नजर आएंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। 9 मैच में 2 जीत के साथ फ्रेंचाइजी प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। 19वें सीजन में लखनऊ ने अब तक अर्जुन तेंदुलकर को कोई मौका नहीं दिया है। इस बीच अर्जुन नई लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 1 जून से होगी।

1 जून से होगी शुरुआत

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने गुरुवार को घोषणा की कि टी20 मुंबई लीग का चौथा सीजन और टी20 मुंबई महिला लीग का पहला संस्करण 1 से 13 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मेंस और विमंस प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। लीग में नए चेहरों के साथ ही दिग्‍गज प्‍लेयर भी खेलते नजर आएंगे।

ये प्‍लेयर आएंगे नजर

इनमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अर्जुन तेंदुलकर और अभिज्ञान कुंडू शामिल हैं। हाल ही में अर्जुन को ARCS अंधेरी टीम ने 10 लाख रुपये में साइन किया। उनका बेस प्राइस 2 लाख था।

विमंस क्रिकेटर की बात करें तो सायली सतघरे, साइमा ठाकुर, हुमैरा काजी, युवा इरा जाधव (जो नीलामी में सबसे महंगी खरीदी गईं), सानिका चालके और सिमरन शेख शामिल हैं। लीग के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही लाइव स्‍ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्‍ध होगी।

नाइक ने कही ये बात

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, "टी20 मुंबई लीग ने मुंबई के क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और उभरते खिलाड़ियों को खेल के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वानखेड़े स्टेडियम में मेंस और महिला दोनों टूर्नामेंटों का आयोजन प्रतिभा विकास के लिए एक बड़ा और अधिक समावेशी मंच बनाने और मुंबई क्रिकेट को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के प्रति एमसीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

यह भी पढ़ें- LSG में नहीं मिला मौका, अब नई फ्रेंचाइजी से जुड़े अर्जुन तेंदुलकर! बेस प्राइस से 400 परसेंट ज्यादा कीमत मिली

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन कप्‍तान Suryakumar Yadav का परिवार 2 से 3 का हुआ, पत्‍नी देविशा ने बेबी गर्ल को दिया जन्‍म