विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार यादव को T20I की कप्तानी से हटाना जायज होगा? धोनी-विराट से बेहतर हैं कैप्टेंसी रिकॉर्ड

Published: Sun, 10 May 2026 04:38 PM (IST)

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्‍तानी से हटाया जा सकता है।

भारत ने जीता था विश्‍व कप।

भारत ने जीता था विश्‍व कप।

HighLights

  1. संजू सैमसन या श्रेयस को मिल सकती कमान

  2. इंग्लैंड और आयरलैंड जाएगी टीम इंडिया

  3. सूर्यकुमार की कप्‍तानी में खेले 52 मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्‍तानी से हटाया जा सकता है। हाल ही में आईं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आईपीएल 2026 के बाद संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर को नेतृत्‍व सौंपा जा सकता है। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड जाएगी।

इस दौरे पर भारतीय टीम को नया टी20 कप्‍तान मिला सकता है। इस कप्‍तान को चुनते समय उनके आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को ध्‍यान में रखा जाएगा। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन के पक्ष में जो सबसे बड़ी बात है वो है कि वह लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

वहीं श्रेयस अय्यर ने 2023 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। श्रेयस आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं तो संजू को राजस्‍थान रॉयल्‍स की कमान संभालने का अनुभव है। कप्‍तानी में बदलाव की खबरों के बीच आइए जानते हैं कि सूर्या की कैप्टेंसी में भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन कैसा रहा।

सूर्य की कप्‍तानी में प्रदर्शन

  • सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में भारतीय टी20 टीम ने 2023 से 2026 तक 52 मैच खेले।
  • इस दौरान टीम को 40 मुकाबलों में जीत मिली और 8 में हार का सामना करना पड़ा।
  • 2 मुकाबले टाई और 2 बेनतीजा भी रहे।
  • स्‍काई के नेतृत्‍व में ही मैन इन ब्‍ल्‍यू ने टी20 विश्‍व कप 2026 की ट्रॉफी जीती।
  • फाइनल में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्‍त दी।
 
 
 

धोनी-विराट से बेहतर

सूर्या के विनिंग प्रतिशत की बात करें तो यह 76.92% रहा जो कि एमएस धोनी और विराट कोहली से बेहतर है। धोनी की कप्‍तानी में भारत ने 72 में से 41 मैच (56.94%) में विजय प्राप्‍त की थी। वहीं विराट कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया ने 50 में से 30 मैच (60%) फतेह किए थे।

टी20I में भारत के सफल कप्‍तान

  • एमएस धोनी: 72 मैच, 41 जीत
  • विराट कोहली: 50 मैच, 30 जीत
  • रोहित शर्मा: 62 मैच, 49 जीत
  • सूर्यकुमार यादव: 52 मैच, 40 जीत

रोहित सबसे ऊपर

विनिंग प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा ही सूर्यकुमार से ऊपर हैं। हिटमैन की कप्‍तानी में भारत ने 62 में से 49 टी20 मैच जीते (79.03) थे। 12 मैच भारत ने गंवाए थे और 1 टाई रहा था। रोहित की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया ने 2024 में टी20 विश्‍व कप की ट्रॉफी जीतकर सालों का सूखा खत्‍म किया था। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली बार धोनी की कप्‍तानी में 2007 का टी20 विश्‍व कप जीता था।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने बेटी का नाम रखा रिद्धिमा, जानें क्‍या होता है इसका मतलब

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन कप्‍तान Suryakumar Yadav का परिवार 2 से 3 का हुआ, पत्‍नी देविशा ने बेबी गर्ल को दिया जन्‍म