विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Men's Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद रैंकिंग में चमके सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 02:21 PM (IST)

ICC Mens Rankings आइसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया ...और पढ़ें

ICC Men's Rankings: हार्दिक पांड्या, ऑलराउंडर भारत (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
ICC Men's Rankings: हार्दिक पांड्या, ऑलराउंडर भारत (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। साल 2022 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम को रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है। आइसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने 9 प्वाइंट से बाबर को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली थी। नंबर वन पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं जिनके पास 825 प्वाइंट हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

हार्दिक पांड्या सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। टी20 ऑल राउंडर रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी में भी 23 स्थानों की छलांग लगाकर पांड्या 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी हार्दिका को फायदा हुआ है और वो एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

भुवनेश्वर कुमार का हुआ नुकसान

टी20 बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 673 अंकों के साथ 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भुवी ने 4 ओवर में 52 रन दिए थे। नंबर वन पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ मैच में 2 विकेट हासिल किए थे।