विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suryakumar Record: भारत के लिए T20I में सूर्या ने बनाया खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 12वें बल्लेबाज

Published: Mon, 15 Sep 2025 03:26 PM (IST)

भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान पर अपना दबदबा जारी रखते हुए 14 मैच में अपनी 11वीं जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने टी20I में बनाया खास रिकॉर्ड। फोटो- रायटर
सूर्यकुमार यादव ने टी20I में बनाया खास रिकॉर्ड। फोटो- रायटर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने रविवार को एशिया कप के अपने दूसरे ग्रुप मैच में पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। कुलदीप यादव को तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। वहीं, भारतीय कप्तान ने भी अपनी भूमिका निभाते हुए नाबाद 47 रन बनाए और छक्का लगाकर मैच समाप्त किया। साथ ही अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव टी20I में भारतीय टीम के लिए जीते हुए मैच में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और विराट कोहली से पीछे हैंम। रोहित ने सबसे ज्यादा 3296 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 2979 रन बनाए हैं।

भारत के T20I जीते हुए मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी-

  • रोहित शर्मा- 3296 रन
  • विराट कोहली- 2979 रन
  • सूर्यकुमार यादव- 2015 रन

रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री

भारत की जीत में रोहित का स्ट्राइक रेट 143.42 रहा और उन्होंने 3 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए। वहीं, कोहली का औसत 59.58 रहा और उन्होंने देश के लिए जीत में 137.78 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या अपने करियर में अब तक भारत की 65 टी20I मैच जीत का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 41.97 की औसत और 172.81 की स्ट्राइक रेट से 3 शतक और 17 अर्द्धशतक के साथ 2015 रन बनाए हैं।

बने दुनिया के 12वें खिलाड़ी

इसके अलावा सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ 2000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 12वें क्रिकेटर बने। यहां भी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा है। दोनों टॉप-2 के बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम अपने देश के लिए 73 जीत में 2699 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल भी इस सूची का हिस्सा हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से केवल जोस बटलर और मार्टिन गप्टिल का भी नाम इसमें शामिल हैं।

टी20I मैच जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी- 

  1. रोहित शर्मा (भारत)- 3296 रन
  2. विराट कोहली (भारत)- 2979 रन
  3. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 2699 रन
  4. मोहम्मद रिजवान(पाकिस्तान)- 2351 रन
  5. जोस बटलर (इंग्लैंड)- 2323 रन
  6. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 2237 रन
  7. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 2222 रन
  8. पॉल स्टार्लिंग (आयरलैंड)- 2062 रन
  9. मोहम्मद वसीम (यूएई)- 2050 रन
  10. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 2042 रन
  11. विरनदीप सिंह (मलेशिया)-2041 रन
  12. सूर्यकुमार यादव (भारत)-2015 रन

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: ऑपरेशन सिंदूर 2.0... भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी टीम का कैंप, ब्रह्मोस की तरह बरसे भारतीय खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान नेशनल एंथम की जगह बजा 'जलेबी बेबी' गाना, दिल पर हाथ रखे शर्मिंदा हुए पाक खिलाड़ी