विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suryakumar Yadav Birthday: 34 के हुए मिस्‍टर 360, पढ़ें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

Published: Sat, 14 Sep 2024 12:31 AM (IST)

भारत के टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। टीम इंडिया में लेट डेब्‍यू करने वाले ...और पढ़ें

34 साल के हुए सूर्यकुमार यादव। इमेज- सूर्या एक्‍स
34 साल के हुए सूर्यकुमार यादव। इमेज- सूर्या एक्‍स

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। टीम इंडिया में लेट डेब्‍यू करने वाले सूर्या ने कम समय में ही अपना दबदबा कायम कर लिया है। उन्‍होंने 31 साल की उम्र में साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।

मिस्‍टर 360 ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्‍हें टीम इंडिया से बुलाया आया। एक बार भारतीय टीम में एंट्री के बाद उन्‍होंने अपनी जगह पक्‍की ही कर ली है।

यूपी के रहने वाले हैं सूर्यकुमार यादव 

  • सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। हालांकि, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं।
  • स्‍काई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में साल 2010 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में वह मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं।
  • मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में IPL का खिताब जीता था। इस सीजन ने स्‍काई ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की थी।
  • उन्‍होंने 16 मुकाबले में 480 रन जड़े थे। इसी प्रदर्शन के चलते सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह मिली थी।
  • सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्‍लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।
  • डेब्‍यू मैच में उन्‍होंने 31 गेंदों पर 57 रन की धुंआधार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था।
  • उन्‍होंने अब तक खेले 71 टी20 इंटरनेशनल की 68 पारियों में 42.66 की औसत और 168.65 की स्‍ट्राइक रेट से 2432 बनाए हैं।
  • फटाफट क्रिकेट में उन्‍होंने 20 अर्धशतक के साथ ही 4 शतक भी जमाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 117 रन है।
  • वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को स्‍काई नाम दिया था।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: WI के स्टार ने दोहराया T20 WC Cup में Suryakumar Yadav के कैच वाला कारनामा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

वनडे में सूर्यकुमार यादव के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 37 वनडे मैच भी खेले हैं। इस दौरान 35 पारियों में उन्‍होंने 25.76 की औसत और 105.02 की स्‍ट्राइक रेट से 773 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्‍होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 72 रन है। स्‍काई ने अपने करियर में अब तक 1 ही टेस्‍ट मैच खेला है। इस ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में उन्‍होंने 8 रन ही बनाए थे।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण टी20 कैप्‍टन Suryakumar Yadav प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर