विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC 2023 में मिली हार के जख्मों पर मरहम लगाने का Rohit Sharma के पास बड़ा मौका, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 'कप्तान' को दी सलाह

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Tue, 12 Dec 2023 02:46 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम 10 दिसंबर से तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। भारत के सामने 31 ...और पढ़ें

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक अहम सलाह दी है।
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक अहम सलाह दी है।

HighLights

  1. भारतीय टीम 10 दिसंबर से तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है
  2. भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना सबसे बड़ी चुनौती है
  3. सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक अहम सलाह दी है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Gavaskar suggestion to Rohit Sharma: भारतीय टीम 10 दिसंबर से तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों सीरीज की शुरुआत से पहले अलग-अलग खिलाड़ी और कप्तान दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे।

रोहित शर्मा को गावस्कर ने दी अहम सलाह-

इस बीच अब भारत के सामने 31 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक अहम सलाह दी है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 6-8 महीनों से अपने फॉर्म के टॉप पर हैं।

रोहित निभाएंगे अहम रोल-

गावस्कर ने आगे कहा कि  रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए अहम रोल अदा करेंगे। गावस्कर ने कहा कि ओपनिंग करने के बाद तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर आने वाले बल्लेबाजों के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:- "Chahal T20 में ज्यादा ..." SA के खिलाफ ODI में स्पिनर को जगह मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई हैरानी

विश्व कप 2023 फाइनल की भरपाई करने का मौका-

पूर्व कप्तान ने कहा कि रोहित शर्मा के पास इस टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करके विश्व कप 2023 में मिली हार की भरपाई करने का बड़ा मौका है। बता दें कि भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

पिछली सीरीज में भारत को मिली थी हार-

भारत को पिछली बार भी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का कहना है कि भारत के पास इस हार को जीत में बदलने का इस बार बड़ा मौका है क्योंकि भारत के कई खिलाड़ी इस बार अपने फॉर्म में हैं। ऐसे में भारत 31 साल पुराने रिकॉर्ड को बदल सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Ind vs SA Test: "अगर टेस्ट में किला फतह कर लें Rohit Sharma तो इतिहास...", पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने 'हिटमैन' पर की बड़ी भविष्यवाणी