विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs NZ: न्यूजीलैंड को हरा श्रीलंका ने बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड, 10 साल बाद किया बहुत बड़ा काम

Published: Mon, 18 Nov 2024 09:20 AM (IST)

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने घर में एक और शानदार जीत हासिल की है। उसने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच ...और पढ़ें

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हरा रचा इतिहास
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हरा रचा इतिहास

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ श्रीलंका ने कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, ये टीम श्रीलंका में वनडे सीरीज में जाकर फिसड्डी हो गई।

न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित मैच में 45.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए। श्रीलंका ने 46 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया। बारिश के कारण ये मैच 47 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने अपना विजयी क्रम जारी रखा है।

यह भी पढे़ं- SL vs NZ: 12 साल बाद श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ किया कमाल, वनडे में घर में भी बरकरार रखा अपना दबदबा

बना दिए रिकॉर्ड

विजयी क्रम जारी रखते हुए श्रीलंका ने कुछ रिकॉर्ड्स भी बना दिए। ये श्रीलंका की अपने घर में लगातार छठी वनडे सीरीज जीत है। ये श्रीलंका का अभी तक का वनडे में सबसे लंबा विजयी क्रम है। इससे पहले उसने 1997 से 2003 तक अपने घर में पांच वनडे सीरीज जीती थीं। 2014 के बाद 2024 कैलेंडर ईयर में पहली बार श्रीलंका ने पांच द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की हैं। 2012 के बाद ये श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत है। ये श्रीलंका की घर में बिना हारे लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है। इससे पहले उसे अपने घर में वनडे में हार साल 2021 में मिली थी।

ऐसा रहा मैच

न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 81 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मिचेल हे ने 49 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रन बनाए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए महीष तीक्षणा के साथ मिलकर 47 रनों की साझेदारी की। ये श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में आठवें विकेट के लिए की गई अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

यह भी पढ़ें- SL vs NZ ODI: श्रीलंकाई टीम का विजयी आगाज, अविष्का-कुसल की जोड़ी के आगे नतमस्तक हुआ न्यूजीलैंड