दक्षिण अफ्रीका की नजर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर: एबी
द. अफ्रीकी टीम की नजर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन पर टिकी है।
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। अब तक किसी भी आइसीसी प्रतियोगिता में जीत दर्ज नहीं करने वाली इस टीम की नजरें इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी पर है। टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स ने कहा कि वो अपने पिछले रिकॉर्ड को बदलना चाहते हैं। टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को और बेहतरीन करने में लगे हैं और उनका शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड में नजर आएगा।
एबी कि मुताबिक जहां तक मैंने अनुभव किया, उससे भी अधिक इस टीम में विश्वास है। सभी खिलाड़ियों में अच्छा सम्मान और दिशा की समझ है। हमें पता है कि यह कुछ मिनटों में बदल सकता है, इसलिए खेल के प्रति आदर है। यह टीम अच्छे और बुरे समय को साथ ले जा सकती है।
आगे एबी ने कहा कि निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यह एक निर्माण है। यह हमारा बड़ा लक्ष्य है कि हम वहां जाएं और इस टूर्नामेंट को जीतें। हम जानते हैं कि अभी लंबा रास्ता तय करना है लेकिन यह कदम बढ़ाने के लिए अच्छा पत्थर है। परिस्थितियां काफी समान है। न्यूजीलैंड में भी गेंद हिलती है और कुछ इसी तरह यूनाइटेड किंगडम में होता है।
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 3 जून से श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद 7 जून को पाकिस्तान और 11 जून को इस टीम का मुकाबला भारत से होगा।