विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरव गांगुली की पत्नी डोना अस्पताल में भर्ती, चिकनगुनिया से हैं पीड़ित

By AgencyEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 05 Oct 2022 04:16 PM (IST)

सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली की तबियत अचानक खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें

डोना गांगुली और बीसीसीआइ प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (डिजाइन फोटो)
डोना गांगुली और बीसीसीआइ प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, आइएएनएस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल वह चिकनगुनिया से ग्रसित हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लोकप्रिय ओडिसी डांसर डोना पिछले चार दिनों से खांसी और गले में दर्द की शिकायत से पीड़ित थी। हालांकि, मंगलवार रात उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और उन्हें तुरंत शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला है कि वह चिकनगुनिया वायरस से प्रभावित थीं।

इस बात की जानकारी गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली ने मीडिया को पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह से उनकी हालत स्थिर थी और पूरा परिवार उनके साथ था। बीसीसीआई अध्यक्ष भी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में थे। उनकी बेटी सना गांगुली फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। उनके इलाज के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक सप्तर्षि बसु के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

प्रसिद्ध ओडिसी डांसर हैं डोना

गांगुली की पत्नी लोकप्रिया ओडिसी डांसर हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भी डांस परफॉर्म करती हैं। इतना ही नहीं वह डांस सिखाती भी हैं। दीक्षा मंजरी के नाम से उनकी एक इंस्टीच्यूट है जहां वह डांस सिखाती हैं।