विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली बनेंगे ब्रिटेन के राजपरिवार के मेहमान, प्रिंस विलियम के चैरिटी मैच में खेलेंगे

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:25 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ब्रिटेन के राजपरिवार ने चैरिटी मैच के लिए आमंत्रित किया है।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ब्रिटेन के राजपरिवार ने चैरिटी मैच के लिए आमंत्रित किया है। प्रिंस आफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस आफ वेल्स कैथरीन के निमंत्रण पर सौरव बकिंघम पैलेस जाएंगे और वहां आयोजित होने वाले चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे।

इस मैच में उनके साथ वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी नजर आएंगे। मैच में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और इसके समय की जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी।

महालया के दिन ईडन गार्डेंस स्टेडियम में दुर्गापूजा के अवसर पर विशेष आयोजन है। इसके अगले दिन सौरव लंदन के लिए रवाना होंगे। चैरिटी मैच दुर्गापूजा से पहले आयोजित होने की बात कही गई है।

मालूम हो कि सौरव का इंग्लैंड से खास रिश्ता रहा है। 1996 में उन्होंने लार्ड्स में टेस्ट पदार्पण किया था और इंग्लैंड की जमीन पर अपने शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाए थे। एकदिवसीय क्रिकेट में भी इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर की BCCI को सलाह, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्गजों को दी जाए बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- क्लबों को बंगाल क्रिकेट संघ चुनाव के दस्तावेज भेजने में हेराफेरी का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज